बेगुसराय, जून 20 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना निंदनीय है। सरकार संवेदनशीलता के साथ इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। सरकार की भी छवि इस तरह की घटना से धूमिल होती है। आरोपितों को बख्शा नहीं जाएगा। लापरवाह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये बातें केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राजभूषण निषाद ने कहीं। वे शनिवार को स्थानीय जिला अतिथि गृह में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

पुलिस इनकाउंटर पर बयान भोजपुर जिले के एक युवक के पुलिस इनकाउंटर में मारे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरतापूर्वक जांच करा रही है। कई पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। इस मामले में भी यदि पुलिसकर्मी दोषी पाये जाते हैं तो उनपर भी कार्रवाई की जाएगी।

केंद्र सरकार की उपलब्धियां प्रेस ...