महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
जमुई, सितम्बर 29 -- सोनो। निज संवाददाता अपनी बच्ची को झाड़ियों में शौच कराने गई 27 वर्षीय महिला से आरोपी द्वारा दुष्कर्म का प्रयास का मामला प्रकाश में है। इस मामले में ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया गया कि पीड़िता अपनी तीन वर्षीय बच्ची को शौच कराने के लिए पेड़-पौधों व झाडि़यों के पीछे गई थी। इसी दौरान वहां मवेशी चरा रहे एक व्यक्ति पर महिला ने उसके साथ बदसलूकी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने इस संबंध में सोनो थाना में लिखित शिकायत दी है। आवेदन के अनुसार, मंगलवार सुबह वह अपनी छोटी बच्ची को लेकर शौच कराने गई थी। इसी दौरान आरोपित पिंटू साव (45) वहां पहुंचा और महिला के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद कुछ लोग मौके पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.