मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- साहेबगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने पर पीड़िता, उसके पति तथा पड़ोस के एक बुजुर्ग पर रॉड और फरसा से हमला कर जख्मी कर दिया गया। तीनों का सीएचसी में इलाज कराया गया। मामले को लेकर पीड़िता ने थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें गांव के ही पांच लोगों को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपितों ने उसके गले से मंगलसूत्र और चेन छीन ली। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.