देवघर, दिसम्बर 22 -- देवघर। रिखिया थाना पुलिस ने रविवार को महिला के साथ दुष्कर्म मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जेल भेजा गया आरोपी थाना क्षेत्र के बजरमरूआ गांव निवासी कम्प्यूटर यादव बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवक पर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। इस संबंध में पीड़िता ने रिखिया थाना में प्राथमिकी दर्जकराई थी । आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की जा रही थी। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और आरोपी की तलाश तेज कर दी थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...