संभल, जून 5 -- चन्दौसी कोतवाली पुलिस ने महिला को घर बुलाकर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने 25 अप्रैल को आरोपी रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, पीड़िता का आरोप था कि आरोपी ने पीड़िता को अपने घर पर बुलाया और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। आरोपी ने नशा हो जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को होटल व अन्य स्थानों पर बुलाने लगा और कई बार जबरन दुष्कर्म किया। कोतवाल संत कुमार ने बताया कि आरोपी रोहित को प्रिंटिंग प्रेस स्टेशन मार्ग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...