बगहा, मई 20 -- नरकटियागंज,निज प्रतिनिधि। शिकारपुर थाना के एक गांव में एक महिला से दुष्कर्म की घटना घटी है। घटना बीते मंगलवार की है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना की जानकारी प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।इसमें गुलाब मिया को आरोपित किया गया है। आरोप है कि उसके पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं। करीब तीन वर्ष पहले आरोपी महिला से बातचीत कर प्रेम जाल में फंसा लिया। इसकी जानकारी जब उसके पति को चली तो उसने आरोपित से बातचीत बंद कर दिया।

आरोपित का व्यवहार पति के बाहर जाने के बाद आरोपित धमकी देता था की उससे शारीरिक सम्बन्ध बनाओ, नहीं तो उसके पति को जान से मार दिया जाएगा। इस बीच जबरन कई बार उससे शारीरिक संबंध बना लिया। वह डर से चुप रही।

दुष्क...