आगरा, दिसम्बर 18 -- थाना सिकंदरा क्षेत्र से महिला उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना प्रभारी को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि विशाल नामक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार 29 मार्च की रात, जब उसका पति राजस्थान गया हुआ था, तभी आरोपी विशाल रात करीब 11 बजे घर में घुस आया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद विशाल अपने साथियों सचिन और शिमरन के साथ मिलकर उस पर दबाव बनाने लगा और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर आरोपियों ने वीडियो अन्य युवकों को भेज दी। 16 दिसंबर को शिवम नामक युवक पीड़िता के घर पहुंचा और अश्लील वीडियो दिखाकर धमकाया। पीड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.