नोएडा, मार्च 19 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-26 निवासी एक महिला के साथ घर बेचने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पिता-पुत्र, प्रॉपर्टी डीलर समेत पांच लोगों पर 23 लाख रुपये हड़पने और धमकी देने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। न्यायालय में दिए गए प्रार्थनापत्र के मुताबिक पीड़िता अनुराधा के पति की साल 2023 में मौत हो गई थी। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-108 में अपने निर्माणाधीन मकान को बेचने के लिए एक प्रॉपर्टी डीलर जाउल खान से संपर्क किया। डीलर ने उनका सौदा मान सिंह और उसके बेटे मोहित पंवार से करीब 5.28 करोड़ रुपये में तय कराया। फरवरी 2025 में दोनों पक्षों के बीच एग्रीमेंट टू सेल भी हो गया। आरोप है कि अप्रैल 2025 में खरीदार मान सिंह ने मजबूरी का हवाला देकर 23 लाख रुपये कम देकर ही ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.