मेरठ, जनवरी 24 -- थाना मवाना पुलिस ने महिला से ठगी का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय ठग गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से सोने का सामान, नकदी, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मवाना खुर्द निवासी मधुसूदन त्यागी ने 19 जनवरी को थाना मवाना में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दो युवकों ने उसकी पत्नी को बातों में उलझाकर अर्द्धबेहोशी की हालत में सोने के कंगन, कानों के टॉप्स, बैग में रखी नकदी और मोबाइल फोन ठग लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। शुक्रवार को मवाना पुलिस ने एक आरोपी खुर्शीद पुत्र फजलुद्दीन निवासी ठंडा नाला गूलर भोज जनपद ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड) को हस्तिनापुर नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से दो सोने के कंगन, दो सोने के टॉप्...