हमीरपुर, अप्रैल 12 -- बिवांर, संवाददाता। बीते 28 फरवरी को मायके जा रही महिला रास्ते में टप्पेबाजी का शिकार हुई थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस टप्पेबाज की तलाश कर रही थी। जिसे हिरासत में लेकर पूछतांछ की जा रही है। हमीरपुर निवासी काजल यादव आपे में बैठकर 28 फरवरी को बिवांर थानाक्षेत्र के चंदौली अहीर गांव मायका अकेले आ रही थी। आपे में पौथिया गांव से एक युवक महिला के बगल में बैठ गया जो छानी गांव में उतर गया था। बिवांर बस स्टाप में उतरने पर महिला ने बैग से सोने की अंगूठी, बाला व चार हजार की नगदी गायब थी। महिला ने टप्पेबाजी की थाना में तहरीर दी थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के साथ किसी तरह से जानकारी कर युवक को हिरासत में लेकर थाना ले आई। महिला ने युवक की पहचान की है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम राहुल पुत्र श्रीपाल निवासी घाटमपुर जो वर्तमान में ललपुरा थान...