प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 27 -- बाबागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के बासुदेव का पुरवा गजई गांव निवासी सोनू उर्फ उमाकांत तिवारी के खिलाफ 17 मार्च को एक महिला ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी बहू के साथ छेड़छाड़ की थी, विरोध करने पर धमकी दी थी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन वह फरार हो गया। उसी मामले में दरोगा नीरज सिंह कुशवाहा पुलिस टीम के साथ बुधवार को आरोपी सोनू उर्फ उमाकांत तिवारी को सरैंया टेंडा मार्ग से गिरफ्तार किया। विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...