हरदोई, जून 9 -- सांडी, संवाददाता। सांडी थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ और दलित युवक से मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने घटना के 13 दिन बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे पर रिपोर्ट दर्ज की है। बिलग्राम रोड निवासी एक महिला ने आरोप लगाया है कि मुरौली कठेरियान निवासी अंकित अक्सर दोपहिया और चारपहिया वाहन से आते-जाते समय हॉर्न बजाकर और अशोभनीय इशारे करता था। 27 मई की सुबह जब वह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी, तभी अंकित वहां पहुंचा। उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए पीछे से पकड़ लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपी की पिटाई कर दी।वहीं दूसरे पक्ष से मुरौली कठेरियान निवासी लेखराज ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उनका बेटा अंकित ई-रिक्शा से सवारियां लेकर दुर्गागंज जा रहा था। रास्ते में आरोपियों के घर के पास स...