अलीगढ़, अप्रैल 27 -- लोधा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव भानोली में गांव के कुछ दबंगों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ व जमकर मारपीट की। जिससे वह लहूलुहान हो गई। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता राजेश्वरी पत्नी केशव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे वह घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव के ही विनोद, मनोज, महेश पुत्रगण महावीर व महावीर पुत्र फतेह सिंह उसके घर में घुस आए। आरोप है कि उक्त लोगों ने उसे कमरे में अकेला पाकर छेड़छाड़ की, विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। यह भी पढ़ें- धारदार हथियार से किया वार, घायल मारपीट में महिला के दोनों हाथों में चोट आई है, वहीं कान के कुंडल और नाक की लौंग भी टूटकर गिर गई। जिससे वह लहूलुहान हो गई। शोर सुनक...