गोरखपुर, जुलाई 27 -- बड़हलगंज। क्षेत्र की एक विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी, जान से मारने की धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में चार नामजद और दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि ब्यूटी पार्लर सीखने जाते समय आरोपी उसका पीछा कर अश्लील टिप्पणियां करते थे। विरोध करने पर पति और परिवार को भी धमकी दी गई। महिला का कहना है कि आरोपी घर के पास पहुंचकर गाली-गलौज करते और दुष्कर्म व हत्या की धमकी देते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...