फतेहपुर, अप्रैल 28 -- बहुआ। ललौली थाना एक गांव में युवती से छेड़छाड़ की गई। गांव निवासी महिला ने बताया कि 26 अप्रैल की रात करीब नौ बजे वह घर के बाहर पशुओं की देखभाल कर रही थी। तभी पड़ोसी पीछे से आकर उसे पकड़कर गलत नीयत से घसीटने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर उसके पति ने विरोध किया तो लाठी-डंडा लेकर हमला करने दौड़ पड़े। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...