पीलीभीत, मई 6 -- पीलीभीत। शहर के थाना सुनगढ़ी इलाके में रहने वाली महिला के घर में घुस कर छेड़छाड़ की गई। आरोप है कि विरोध करने पर पति के साथ मारपीट की गई। पुलिस को पीड़िता ने तहरी के माध्यम से बताया कि बीते दिनों तीन मई को जब घर में वह अकेली थी। आरोप है कि इरफान उर्फ छोटू पुत्र अशगर शाह, निसार शाह पुत्र लल्लू शाह, अयूब व अन्य अज्ञात उसके घर में घुस आए और गलत तरह से पकड़ लिया। छेड़छाड़ किए जाने पर जब उसने विरोध किया तो मारपीट की गई और धमकाया गया। शोर शराबा बढ़ा तो उसके पति भी पहुंच गए। यह भी पढ़ें- महिला से मारपीट, चार पर रिपोर्ट आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। हालांकि इसके बाद आरोपी धमकाते हुए मौके से भाग गए। पूरे मामले में थाना सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ के मुताबिक आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.