महिला से छेड़छाड़ के विरोध पर परिवार पर पथराव, सात घायल
बागपत, मई 14 -- बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। परिवार के लोगों ने विरोध किया, तो उन पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए पथराव किया। जिसमें दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शामली जिले के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उनका परिवार बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकासी का कार्य करता है। उसकी बहन बुधवार सुबह हैंडपंप पर पानी लेने के लिए गई थी। आरोप है कि तभी भट्ठे पर ईंट पथेर करने वाले युवक ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की। बहन ने वापस लौटकर जानकारी दी। जिसके बाद वे युवक के परिवार को उलहाना देने पहुंचे, तो आरोपी युवक ने परिजनों के साथ मिलकर उन पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए पथराव किया। जिसमें वह, उसके तीन भाई, दो बहन, एक भतीजा घायल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.