नई दिल्ली, मार्च 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। रोहिणी इलाके में उबर बाइक से सफर कर रही एक महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। केएन काटजू मार्ग थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर शनिवार को 30 वर्षीय आरोपी सचिन को बादली इलाके से पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार पीड़िता एक निजी कंपनी के सेल्स विभाग में कार्यरत है। उसने बताया कि गुरुवार दोपहर पीतमपुरा के एमपी ब्लॉक मार्केट में कंपनी की बैठक में जाने के लिए रोहिणी सेक्टर-15 से उबर बाइक बुक की थी। मोबाइल ऐप पर चालक का नाम सचिन दिख रहा था। पीड़िता का आरोप है कि बाइक पर बैठने के कुछ ही देर बाद चालक ने उसके साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ शुरू कर दी।महिला के विरोध करने पर आरोपी आक्रामक हो गया। उसने बाइक की रफ्तार तेज कर दी...