फतेहपुर, फरवरी 15 -- फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पड़ोसी आनंद पाल पर छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगाया है। बताया कि 13 फरवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे वह छत पर कपड़े उतारने गई थीं। आनंद पाल अपनी छत से कूदकर उनकी छत पर आ गया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर बाल पकड़कर घसीटते हुए जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...