नोएडा, अप्रैल 1 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने सेक्टर-78 स्थित सोसाइटी में रहने वाली महिला से छेड़छाड़ करने के आरोपी सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय ने पेश कर जेल भेज दिया। शिकायत के मुताबिक बिहार निवासी महिला वर्तमान में सेक्टर-78 स्थित एक सोसाइटी में रहती है और एक कंपनी में काम करती है। सोसाइटी में ही आगरा निवासी चंद्रपाल सुरक्षाकर्मी है। उसकी उम्र 60 साल के आसपास है। महिला का आरोप है कि वह सोमवार को रात करीब आठ बजे दफ्तर से सोसाइटी आई। वह लिफ्ट से अपने फ्लैट में जा रही थी, तभी वहां चंद्रपाल आ गया। उसने लिफ्ट के अंदर ही महिला को अचानक गले लगाने का प्रयास किया और छेड़खानी करनी शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मी की हरकत से महिला सहम गई और उसने किसी तरह खुद को आरोपी के चंगुल से छुटाया। लिफ्ट से बाहर न...