रामपुर, अगस्त 23 -- सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नई बस्ती अजितपुर में एक महिला ने एक युवक पर घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर पति को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसका पति घर पर मौजूद था। इसी दौरान आरोपी कासिम निवासी मडैयान शादी घर आया और उसके पति को कोल्ड ड्रिंक लेने दुकान पर भेज दिया। आरोप है कि इसके बाद कासिम ने महिला को दबोच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पति के घर लौटने पर उसने पूरी घटना बताई। आरोप है कि इसके बाद कासिम ने उसके पति के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...