मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही एक युवक पर सुनसान जगह पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर करजा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह गांव की अन्य महिलाओं के साथ बिलौकी के लिए गई थी। इस दौरान वह कुछ पीछे रह गई और रास्ते में एक पेड़ के समीप छांव में रुक गई। इसी बीच गांव का ही रमेश राम वहां पहुंचा और उससे छेड़खानी की। उसके शोर मचाने पर आरोपित फरार हो गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं, आरोपित ने बताया कि जीविका में हिसाब को लेकर बीपीएम को आवेदन दिया था। इसी हिसाब को लेकर उसपर गलत आरोप लगाया गया ...