मुरादाबाद, जून 9 -- महिला के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीलकपुर गुमानी निवासी गुलशन पत्नी राशिद अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 7 जून 2026 की रात करीब 11 बजे वह अपने जेठ के पुत्र नूर आलम के साथ ठाकुरद्वारा से दवा लेकर घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में शमशेर पुत्र अहमद अली, गुलशेर पुत्र अहमद अली, अहमद अली पुत्र घासी तथा दिलशेर पुत्र अहमद अली ने उन्हें रोक लिया आरोपियों से ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। महिला का आरोप है कि उन लोगों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों एवं धारदार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट में नूर आलम के कंधे में चोट आई। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने महिला के साथ...