मुरादाबाद, मई 7 -- कटघर थाना क्षेत्र निवासी महिला के साथ मोहल्ले में रहने वाले युवक ने छेड़छाड़ और अश्लीलता की। विरोध पर आरोपी और उसके परिजनों ने पीड़िता के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर पीड़िता के पति और ससुर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बचाने पहुंची पीड़िता के पति और ससुर को भी पीट दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक उसके पिता व भाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना कटघर के दससराय चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बातया कि रहमतनगर निवासी अमन उसके ऊपर बुरी नजर रखता है। आए दिन वह अश्लील इशारे और अभद्र कमेंट करता है। कई बार आरोपी के रिश्तेदारों से शिकायत की लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। 5 मई को वह अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी अमन ने रास्ता रोक कर उसके साथ छेड़छा...