बिजनौर, अप्रैल 16 -- रेहड़। गांव के नजदीक एक खेत में अपनी पुत्री के साथ गई महिला ने एक युवक पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कहा कि मंगलवार शाम वह गांव के नजदीक एक खेत में अपनी पुत्री के साथ गई थी। इसी दौरान एक युवक मौके पर आ गया और छेड़छाड़ करने लगा। छेड़छाड़ का विरोध करने पर वह मारपीट करने लगा। इसी दौरान उसने उसकी मूकबधिर पुत्री के साथ भी हाथापाई की। शोर शराबे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग सहित महिला का पति व पुत्र भी मौके पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ की शिकायत करने पर बेलन से किया हमला महिला ने कहा कि उसका पति व पुत्री मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं तथा मूकबधिर हैं। इस दौरान मारपीट में आरोपी युवक लो...