नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। आनंद पर्वत पुलिस ने महिला से छेड़खानी और जान से धमकी देने के मामले में फरार चल रहे बदमाश को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसे कोर्ट ने भी भगोड़ा घोषित कर दिया था और न्यायिक कार्यवाही से बचने के लिए वह लंबे समय से फरार चल रहा था। बदमाश की पहचान गोरखपुर यूपी निवासी 32 वर्षीय रंजीत उर्फ बब्लू के तौर पर हुई है। मध्य जिला डीसीपी निधिन वाल्सन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रंजीत के खिलाफ 2014 में उसके खिलाफ उक्त मामले दर्ज किए गए थे। लेकिन वह फरार हो गया था। तब 2017 में तीस हजारी कोर्ट ने उसे इस मामले में भगोड़ा घोषित कर दिया। टीम लगातार तकनीकी और मैनुअल इनपुट पर काम कर आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी के घर पर कई बार दबिश दी गई। 11 दिसंबर को टीम को सूचना मिली कि वह आनंद पर्वत इलाके मे...