जमशेदपुर, मार्च 7 -- बागबेड़ा नया बस्ती रोड नंबर 3 के पास महिला से छेड़खानी करने और विरोध करने पर मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार कन्हैया रजक को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया है। इसके पूर्व पुलिस ने कन्हैया को बस्ती में हथकड़ी लगाकर पैदल घुमाया। मामले को लेकर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि घटना 5 मार्च की है। घटना के वक्त महिला वहां से गुजर रही थी तभी कन्हैया ने उसे जबरन सिगरेट पिलाने का प्रयास किया और छेड़खानी की। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...