मुंगेर, मार्च 6 -- धरहरा, एक संवाददाता। लड़ैयाटांड़ थानाक्षेत्र के गांव में बुधवार की सुबह एक महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब चार बजे वह अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान गांव के ही कुली यादव का पुत्र उमेश यादव जबरन कमरे में घुस आया और मुंह पर कपड़ा दबाकर उसकी इज्जत पर आघात करने का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर मंटू यादव, कुली यादव और उसकी सास संकुमा देवी भी मौके पर पहुंच गए। महिला का कहना है कि सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसका हाथ टूट गया। महिला ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपी कह रहे थे कि उसे मारकर जंगल में फेंक देंगे। इसी बीच ग्रामीण जैलू यादव, किशोरी यादव और कट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.