प्रयागराज, दिसम्बर 3 -- धूमनगंज पुलिस ने महिला के साथ छिनैती की वारदात के डेढ़ माह बाद एफआईआर दर्ज की है। राजरूपपुर निवासी कन्हैया लाल सिंह ने तहरीर में बताया कि 18 अक्तूबर को बहन शशिकला उनकी पत्नी के साथ स्थानीय बाजार में दीपावली की खरीदारी के लिए गई थी। वापस लौटते समय दोपहर करीब तीन बजे तीस फीट रोड पर बाइक सवार तीन बदमाश झपट्टा मारकर शशिकला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग गए। सीसीटीवी कैमरे में तीनों बदमाश दिख रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...