महिला से चेन छिनतई मामले में विकास हिरासत में
जमशेदपुर, मई 23 -- जमशेदपुर। बिरसानगर थाना क्षेत्र के मणीपाल से विजया गार्डेन जाने वाले रास्ते में महिला से सोने की चेन छिनतई मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार तड़के एक संदिग्ध युवक विकास को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उससे घटना में उसकी संलिप्तता और अन्य बदमाशों के बारे में पूछताछ की जा रही है।पुलिस सूत्रों के अनुसार घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। फुटेज में पल्सर बाइक पर सवार दो युवक जाते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वारदात में प्रयुक्त बाइक चोरी की थी या किसी परिचित की।इधर, पीड़िता नवजोत कौर ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की शाम वह अपनी बेटी के साथ घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनके ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.