रामगढ़, मई 19 -- रामगढ़,एक प्रतिनिधि। गोला रोड स्थित होटल सम्राट के पास मंगलवार की देर शाम महिला से सोने की चेन छिनतई के प्रयास के आरोप में लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। पकड़े गए युवक की बाइक को भी स्थानीय लोगों ने कब्जे में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक महिला अपनी बच्ची के साथ पैदल बाजार टांड़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और महिला के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। घटना के दौरान साथ चल रही बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- जिला संपर्क अधिकारी कार्यालय के प्रधान सहायक की पत्नी से पांच लाख की सोने की चेन की छिंतई आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और दोनों युवकों का पीछा किया। बताया गया कि सड़क पर वाहनों की जाम रहने के कारण एक य...