हापुड़, नवम्बर 28 -- कोतवाली क्षेत्र के कसेरठ बाजार में मंदिर से लौट रही महिला से लाखों रुपये के चांदी के बर्तनों से भरे बैंग को लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने लूटे गए चांदी के बर्तन, तमंचा, कारतूस, लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। नगर के मोहल्ला गोपीपुरा निवासी रेखा जैन रविवार सुबह को कोठी गेट पर स्थित जैन मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी। सुबह करीब पौने सात बजे वह पूजा करने के बाद वापस अपने घर लौट रहीं थी। घर आते समय बाइक सवार दो बदमाश विपरीत दिशा से आए और उनके हाथ से बैग लूटकर फरार हो गए थे। बैग में पर्स में चांदी का सामान रखा हुआ था। इस मामले में पीड़ित के पुत्र अमित जैन ने मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि इस वारदात का पर्दाफाश करने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.