हाथरस, अप्रैल 28 -- हाथरस। कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव हडौली में एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गालीगलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है। गांव हडौली निवासी रजनी देवी पत्नी सोनू ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि 25 अप्रैल को वह अपने घर के चबूतरे पर खड़ी थी। तभी गांव का ही ऋतिक पचौरी उर्फ छोटू बाइक से आया और बेवजह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी आक्रोशित हो गया। उसने महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से चला गया। यह भी पढ़ें- झगड़ा कर जान से मारने की दी धमकी पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...