पलामू, दिसम्बर 10 -- विश्रामपुर। जिले के उंटारी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ हुई खेड़खानी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। अन्य चार लोगों के विरुद्ध मारपीट की प्राथमिकी कराई गई है। आरोपी ने भी मारपीट की प्राथमिकी कराई है। थानाप्रभारी संतोष गिरी ने बताया कि छोटे पासवान उर्फ चंद्रकांत पासवान के विरुद्ध एक महिला ने छेड़खानी करने की प्राथमिकी कराई है। अन्य चार लोगों के विरुद्ध मारपीट करने का आरोप है। आरोपी ने भी तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट करने की प्राथमिकी कराई है। दोनों पक्ष के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...