बदायूं, मई 1 -- महिला से कुंडल लूटने वाले एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हुआ है। बदमाश और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश के पास से महिला से लूटा गया कुंडल, तमंचा, कारतूस और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। दरअसल 27 अप्रैल को बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांधीनगर निवासी पीतम राम पुत्र मनोहर लाल अपनी पत्नी नीलम और बेटी के साथ उझानी कोतवाली क्षेत्र के बहादुरगंज स्थित ससुराल से वापस लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान सदर कोतवाली क्षेत्र की आसरा आवास कॉलोनी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के कुंडल लूट लिए थे। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। गुरुवार शाम सदर कोतवाली पुलिस कादरी तिराहे के पास संदिग्ध वाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.