गाज़ियाबाद, मार्च 20 -- गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड स्थित आरके बैंक्वेट हॉल के पास दो बदमाश महिला को सम्मोहित कर उस कुंडल ठगकर फरार हो गए। नेहरू नगर तृतीय निवासी विकास कुमार ने नगर कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि उनकी मां मनोरमा सिंह 19 मार्च को जज कंपाउंड से खाना बनाकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान जब वह एलआईसी बिल्डिंग के पास पहुंचीं, तभी दो अज्ञात युवक उनके पास आए और बातचीत में उलझा लिया। आरोपियों ने उनकी मां के कानों से कुंडल उतरवा लिए और मौके से फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.