फिरोजाबाद, अप्रैल 23 -- दबंगों ने एक महिला को उसके मोमोज के ठेले पर चटनी देने के बाद लौटते समय रास्ते में रोक लिया और दबंगई दिखाई। महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी और फिर मोमोज के ठेले पर आकर उसके सामान को फेंक दिया। गर्म तेल एक ग्राहक के पैर पर गिरने से वह घायल हो गया। थाना दक्षिण के नगला पचिया निवासी अंकुर पुत्र मोहन लाल ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह मोमोज का ठेला लगाता है। उसकी पत्नी ठेले पर चटनी देने आई थी। लौटकर घर जा रही थी तभी रास्ते में शराब पी रहे योगेश कुमार निवासी बाजीदपुर की ठार और उसके साथी ने रोक लिया। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसकी जानकारी जब ठेले पर अंकुर को मिली तो उसने विरोध किया।दबंगों ने अंकुर के ठेके पर आकर सामान को फेंक दिया। उसके मोमोज बनाने की कड़ाही का तेल ग्राहक गौरव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.