प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 21 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के खाम्हा गांव निवासी धर्मेंद्र पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 दिसंबर की रात करीब 7:30 बजे उसकी पत्नी संगीता देवी पानी भरने गई थी। तभी पड़ोस के कुछ लोगों ने उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित धर्मेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने गुलबदन पटेल, लवकुश पटेल, आंचल और कुसुमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...