रामपुर, जनवरी 28 -- रामपुर। पटवाई थाना क्षेत्र में मनचलों ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उन्होंने घर में घुसकर महिला के देवर को पीट दिया। शोर-शराबा होने पर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बीच-बचाव कराया। पीड़िता ने सात के खिलाफ पटवाई थाने में तहरीर दे दी है। पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर दी। उसका कहना था कि गांव के कुछ लोग अक्सर उसके साथ छेड़खानी करते थे। कई बार विरोध करने के बाद भी नहीं मानें। आरोप है कि सोमवार की शाम को फिर मनचलों ने छेड़खानी कर दी। जानकारी होने पर उसके देवर ने विरोध किया तो उस वक्त तो मनचले चले गए लेकिन कुछ देर बाद फिर घर में घुसकर हमला कर दिया। महिला और उसके देवर के साथ मारपीट की। शोर-शराबा होने पर ग्रामीण आए तो सभी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। तहरीर के आधार पर पटवाई था...