अलीगढ़, मार्च 18 -- खैर, संवाददाता। प्लाट में बुर्जी से भूसा निकालने गई महिला से नामजद ने अश्लील हरकत की तथा विरोध व शिकायत करने पर तेजाव डालने की धमकी दी है। मामले में केस दर्ज कराया गया है। खैर-टेंटी गांव रोड स्थित एक गांव निवासी महिला बीती 16 मार्च की सांय अपने घर से गोवर लेकर प्लाट पर गइंर् थी। गोवर डालने के बाद भूसा निकालने के लिए बुर्जी में घुस गई। इसी बीच नामजद भी बदनीयति से बुर्जी में घुस गया और अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर भडक गया तथा कहा कि अगर शिकायत की तो तेजाव डालकर शक्ल बिगाड दूंगा तथा जान से मारने की धमकी देकर चला गया। घर आकर परिजनों को पूरा प्रकरण बताया। परिजन नामजद के घर गए तो मौके पर आए नामजद ने हरिजन एक्ट लगवाने की धमकी देकर भगा दिया। बाद में कुछ लोगों के समझाने पर शिकायत करने नही गए। बाद में पता चला कि नामजद पीड...