लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ,संवाददाता। वजीरगंज थानाक्षेत्र में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान महिला से अश्लील हरकतें की और मोबाइल से फोटो खींची। विरोध करने पर आरोपित ने गाली-गलौज की। पीड़िता ने मंगलवार देर शाम आरोपित के खिलाफ वजीरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कल्याणपुर इलाके में रहने वाली एक महिला के पति की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि निखिल श्रीवास्तव आए दिन उसके साथ गाली-गलौज करता है। 11 मार्च को पीड़िता पांडेयगंज एक परिवारीक कार्यक्रम में गई थी। आरोपी भी वहां था। उसने अश्लील इशारे किए फिर मोबाइल से फोटो खींची। इतना ही नहीं मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी निखिल ने पीड़िता को धमकाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...