आजमगढ़, मई 9 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे के ठठेरी बाजार में शुक्रवार की दोपहर एक महिला से एक लाख रुपये और सोने का जेवर लेकर उचक्के फरार हो गए। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच कर रही है। सरायमीर थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर गांव निवासी चंदा पत्नी शिशुपाल की पुत्री की 26 मई को शादी है। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे हैं। शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे पुत्री के लिए जेवर खरीदने चंदा सरायमीर बाजार आई थी। वह पैदल ही ठठेरी बाजार के समीप पहुंची। इस दौरान दो उचक्के उसके पास पहुंचे और कहा कि तुम्हारे पति के उपर भूत-प्रेत का साया है। यह भी पढ़ें- घर से जेवर और नगदी लेकर गई किशोरी चंदा उनकी बातों में आ गई। वह दोनों से बचाव के उपाय पूछने लगी। उचक्कों ने झांसे में लेने के बाद उससे जेवर उतारकर देने के लिए कहा। इस ...