फरीदाबाद, जनवरी 23 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ज्योति लांबा की अदालत ने महिला से तीन लाख रुपये और सोने के आभूषण हड़पने के मामले में आरोपी तीन तांत्रिकों को दोषी करार दिया है। अदालत दोषियों को 27 जनवरी को सजा सुनाएगी। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने यह मामला नौ मार्च 2021 को एनआइटी की एक कॉलोनी निवासी डिंपी गर्ग की शिकायत पर दर्ज किया था। उन्होंने शिकायत में बताया था कि कुतुब विहार गाेयला डेरी नई दिल्ली निवासी के मयूद्दीन, शेर मोहम्मद और आजाद एक सांप लेकर उसके घर आए थे। उन्होंने पीड़ित महिला से कहा था कि कुछ दान कर दो, तुम बहुत धनवान हो, लेकिन तुम्हारे लड़का नहीं है। इस पर उन्होंने तांत्रिकों सेसमाधान पूछा तो उन्होंने कहा कि इसके समाधान में 25 हजार रुपये खर्च करनेपड़ेंगे। इस पर पीड़ित महिला ने 25 हजार रुपये दे दिए। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.