गाज़ियाबाद, मार्च 21 -- लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला परचून की दुकान करती है। उन्होंने बताया कि दो मार्च शाम को जब वह दुकान पर अकेली थी तो पड़ोस में रहने वाले दो युवक दुकान पर पहुंचे। दोनों ने उन्हें अकेला पाकर उनके साथ अभद्रता की। इस दौरान उनके पति भी मौके पर पहुंच गए, उन्होंने युवकों से विरोध किया। आरोप है कि दोनों ने पति के सिर पर नुकीली वस्तु से हमला किया। पति के सिर में काफी चोट आई। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...