बिजनौर, मई 3 -- नजीबाबाद। महिला सेवा संगठन की महिलाओं द्वारा 57वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। शुक्रवार की देर शाम माहेश्वरी धर्मशाला में महिला सेवा संगठन की महिलाओं द्वारा 57वां स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्षा स्नेह अग्रवाल द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत सुरेखा मित्तल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सुरेखा, रमा शुक्ला, पूनम एवं बबीता ने 'मां की सीख' विषय पर प्रस्तुतियां देते हुए आधुनिक युग में बच्चों को संस्कार देने के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं अनीता अग्रवाल, बबीता, रमा और सुरेखा ने लोकगीत 'पत्नी की पति से याचना' प्रस्तुत कर सभी को भावुक कर दिया। ...