देवरिया, जुलाई 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। पुलिस लाइन के प्रेक्षागृह में मंगलवार को बहू-बेटी सम्मेलन पहल के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। एसपी अभिजीत आर शंकर ने कहा कि बहू-बेटी सम्मेलन महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जिले में विभिन्न विभाग अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पृथक रूप से करते हैं, जबकि अधिकांश विभागों के कार्यों में परस्पर समानता है तथा उनका लक्षित समूह भी एक ही है, जिसमें महिलाओं की प्रमुख भूमिका है। यदि सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करें, तो बहू-बेटी सम्मेलन के उद्देश्यों की प्रभावी प्राप्ति सुनिश्चित की जा सकती है। एसपी ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों की रोकथाम, संरक्षण तथा सहायता प्रदान करने के लिए सभी विभागों को आपस...