रांची, अप्रैल 18 -- रांची। रांची के ग्रामीण एसपी के पद पर गौरव गोस्वामी ने शनिवार को योगदान दिया। ग्रामीण एसपी बोले, महिला सुरक्षा उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने थानेदारों को निर्देश दिया कि महिलाओं की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करें। छेड़खानी को रोकने के लिए स्कूल-कॉलेजों के पास पुलिस बल नजर रखें। आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई करें। ग्रामीण एसपी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने पर फोकस किया जाएगा। गौरतलब हो कि इससे पहले गौरव गोस्वामी पतरातू एसडीपीओ थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...