महिला सुरक्षा को लेकर स्कूल-कॉलेज और संवेदनशील मार्गों पर पुलिस की पैदल गश्ती
रामगढ़, अगस्त 14 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ पुलिस ने महिलाओं के विरुद्ध छेड़खानी की घटनाओं पर रोक लगाने और महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रहरी पहल के तहत गुरुवार को जिलेभर में विशेष पैदल गश्ती अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेजों के आसपास तथा संवेदनशील स्थानों और मार्गों पर पुलिसकर्मियों ने पैदल गश्ती की। गश्ती के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती। पुलिस टीम ने बच्चों और विद्यार्थियों को भी विभिन्न विषयों पर जागरूक किया। उन्हें सुरक्षित व्यवहार, साइबर अपराध से बचाव, नशे से दूर रहने तथा किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.