कन्नौज, अप्रैल 4 -- कन्नौज। महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए गए। थानों पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने गांव, कस्बों, मोहल्लों, बाजारों, चौराहों, शिक्षण संस्थानों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित किया। जन चौपाल के माध्यम से उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा के उपायों के बारे में बताया गया, साथ ही उन्हें आपात स्थिति में सतर्क रहने और पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीमों ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों...