महिला सुरक्षा को लेकर निकली जागरूकता रैली
हरदोई, मार्च 28 -- हरदोई।Rs. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेस 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक हरदोई ने रिजर्व पुलिस लाइन से अंबेडकर पार्क तक मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाई। मैराथन में महिला पुलिस कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने महिला सशक्तिकरण से जुड़े संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, क्षेत्राधिकारी नगर अंकित मिश्रा तथा क्षेत्राधिकारी हरपालपुर रवि प्रकाश सिंह रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के प्रति सम्मानजनक वातावरण तैयार करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.